मधुबन तहसील क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
संयोजक संतोष चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
एके शर्मा ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वरिष्ठ अतिथि सत्यदेव चौहान ने सम्राट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज से एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इस अवसर पर संतोष चौहान, बलवंत चौहान, चांदनी, प्रदीप, अनिल, लालचंद, संतोष, पारस, परमेश्वर लाल आदि उपस्थित रहे।