कोपागंज। आवास विकास परिषद की तरफ से किसानों के जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रशासन के लचर रवैये के खिलाफ रविवार को रेवड़ीडीह गांव में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि आवास विकास परिषद ने शहरोज रेवड़ीडीह डांडी के किसानों के 900 बीघा भूमि अधिग्रहण किए जाने की योजना बनाई गई है।
आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजे में पारदर्शिता नहीं होने से किसान अपने कीमती जमीन को लेकर आशंकित हैं। किसानों को संगठित रहते हुए उचित मुआवजे के लिए उनके संघर्ष में सदैव साथ खड़े होने का एलान किया। इस दौरान पंचायत में क्रांतिकारी किसान यूनियन के बलिया के जिलाध्यक्ष बलवंत यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के जिला महामंत्री राम सोच यादव, मिथलेश यादव मंडल अध्यक्ष किसान यूनियन,राम मनोहर विश्वकर्मा, ओम् प्रकाश बागी,राम बिलास यादव आदि मौजूद थे।