{"_id":"6a1c925efa1bddb2fb0a7b55","slug":"gayatri-parivar-organised-a-drug-de-addiction-awareness-rally-mau-news-c-295-1-svns1028-146328-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गायत्री परिवार ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गायत्री परिवार ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली
विज्ञापन
नगर में गायत्री शक्ति पीठ के तत्ववधान में निकली गई व्यसन मुक्ति रैली में शामिल महिलाएं और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार की ओर से रविवार को गायत्री मंदिर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान लोगों से नशा छोड़ने और परिवार व समाज को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया।
सामाजिक संस्था ‘द मऊ क्लब’ ने रैली में शामिल लोगों के लिए ठंडे पानी और पेड़े की व्यवस्था कर मानव सेवा का परिचय दिया। क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया। क्लब के अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना के साथ संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी करती रही है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी प्रयासों में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन
Trending Videos