{"_id":"6a1c9388811dc031e00906e0","slug":"teenagers-returning-from-a-water-park-were-hit-by-a-car-killing-one-mau-news-c-295-1-mau1002-146319-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाटर पार्क से लाैट रहे किशोरों की बाइक में कार ने मारी टक्कर, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाटर पार्क से लाैट रहे किशोरों की बाइक में कार ने मारी टक्कर, एक की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकरीद की छुट्टी मनाकर वाटर पार्क से लौट रहे तीन किशोरों की बाइक में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना हलधरपुर थाना से करीब 500 मीटर दूर चकरा मोड़ के पास शनिवार शाम हुई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद आबिद (17), मुदस्सिर (16) और फरहान (11) बाइक से रतनपुरा के डिहतिलक ठाकुर स्थित वाटर पार्क गए थे। शाम करीब 4:30 बजे लौटते समय चकरा मोड़ के पास बलिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक कार लेकर मऊ की ओर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट न पहनने के कारण तीनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में मोहम्मद आबिद की मौत हो गई, जबकि अन्य दो किशोरों का उपचार चल रहा है।

Trending Videos