पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl dies after being hit by a bike while going to get cold water from the freezer.

Mau News: फ्रीजर से ठंडा पानी लेने जा रही बालिका की बाइक का टक्कर से मौत

Thu, 02 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by a bike while going to get cold water from the freezer.
मृतका अनुष्का यादव। फाइल फोटो - फोटो : credit
मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ स्थित पेट्रोलपंप पर लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लेने सड़क पार कर रही एक बालिका को मंगलवार देर शाम बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरिया निवासी और वर्तमान में मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर निवासी प्रिंस यादव मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने सड़क के दूसरी ओर एक पेट्रोलपंप है, जहां फ्रीजर होने के कारण पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्य वहीं से पानी भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे उनकी छह वर्षीय बड़ी बेटी अनुष्का यादव अपनी मां के साथ सड़क पार कर पेट्रोलपंप पर जा रही थी। इसी दौरान बेल्थरा रोड की ओर जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अनुष्का दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ, लेकिन इसके बावजूद वह मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें अनुष्का बड़ी थी। घटना के बाद छोटी बहन आकृति सदमे में है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed