सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girlfriend climbs mobile tower after family refuses to marry her

Mau News: परिजनों के शादी से इन्कार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend climbs mobile tower after family refuses to marry her
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के लखनी मुबारकपुर गांव में शनिवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद पर प्रेमिका एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ जा रहे लोगों ने टावर पर बैठी किशोरी (16) को देखकर परिजनों को जानकारी दी।
Trending Videos

कुछ देर बाद पहुंचे परिजन उसे टावर से उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी के लिए परिजनों से हामी भरने की बात पर अड़ी रही। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाया। शादी कराने का आश्वासन मिलने के बाद वह टावर से नीचे उतरी। गांव निवासी प्रेमिका का मानिकपुर गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बीते दिनों दोनों के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसी से नाराज होकर किशोरी गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाया और करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद शादी कराने का आश्वासन मिलने पर वह टावर से नीचे उतरी।
इस बाबत सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका को टावर से नीचे उतारने के बाद दोनों को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों में बातचीत कर मामले का निपटारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed