सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   God incarnates to protect righteousness and destroy unrighteousness: Savitri Shastri

धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए होता है भगवान का अवतार : सावित्री शास्त्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to protect righteousness and destroy unrighteousness: Savitri Shastri
घोसी क्षेत्र के कपरियाडीह में कथा वाचन करती मानस मंदाकिनी सावित्री शास्त्री।संवाद
विज्ञापन
कपरियाडीह में आयोजित रामकथा में कथा वाचिका मानस मंदाकिनी सावित्री शास्त्री ने शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा के प्राकट्य और उनकी दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि जब धरती पर अत्याचार, अन्याय और अधर्म की सीमा बढ़ जाती है, तब दुष्टों का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर योगमाया के माध्यम से अवतार लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान सावित्री शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण तथा मां अष्टभुजी देवी के प्रकट होने की लीलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान का प्रत्येक अवतार धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए होता है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की महिमा और प्रसंगों को सुनकर भाव-विभोर हो गए। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विजयभान मिश्र, उदयभान मिश्र, रामप्रवेश मिश्र, डॉ. दुर्गेश मिश्रा, हरिकेश, चंदन, गुंजन, रामअधार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed