{"_id":"69f645db8e78ef41f80a1a34","slug":"government-committed-to-the-progress-and-self-reliance-of-farmers-ak-sharma-mau-news-c-295-1-mau1025-144846-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार प्रतिबद्ध : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार प्रतिबद्ध : एके शर्मा
विज्ञापन
दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को मधुबन के राजेंद्र नगर दरगाह स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। बंद पड़े दुबारी क्रय केंद्र का भी शुभारंभ कराया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उन्नति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों को हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों की स्थापना से किसानों को अपनी उपज बेचने में पारदर्शी और सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। अब किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे अपनी फसल को सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी केंद्रों को बेच सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि यह क्रय केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके संचालन से आसपास के गांवों के किसानों को समय, लागत और संसाधनों की बचत होगी तथा उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को उसकी मेहनत का सही मूल्य मिले और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर सभापति कांति मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व किसानों की उपस्थिति रही।
सरयू मइया के आशीर्वाद से सब काम हो रहा
रेलवे की तरफ से दोहरीघाट-औड़िहार नई मेमू ट्रेन की सौगात मिलने पर शुक्रवार की शाम कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरयू मइया के आशीर्वाद से सब काम हो रहा है। इसके लिए उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक बधाई और अभिनंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
जल्द ही इस ट्रेन की औपचारिक शुरुआत होगी, जिससे लोगों का आवागमन सुलभ होगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय राजू, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता, रामधीन पांडेय, आजाद जायसवाल, पंकज मद्धेशिया, नूपुर अग्रवाल आदि शामिल थे।
Trending Videos