सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hardworking labourers take the country forward: Suryadev Pandey

देश को आगे ले जाता है मेहनतकश मजदूर : सूर्यदेव पांडेय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hardworking labourers take the country forward: Suryadev Pandey
मजदूर दिवस पर नगर के हाइडिल में एकत्र मजदूर संगठनों के पदा​धिकारी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार की शाम मजदूर संगठन ने मार्च निकालकर जनसभा की। मजदूर संगठन के पदाधिकारी नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज से मार्च निकालकर सहादतपुरा स्थित हाइडिल पहुंचे, जहां जनसभा आयोजित की गई।
Trending Videos

सभा को संबोधित करते हुए सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि मजदूर देश के विकास के लिए कार्य करता है। वहीं पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि शिकागो के हेमार्केट स्क्वायर में 1 मई 1886 को आठ घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद दुनिया के मजदूरों, मेहनतकशों और आम जनता की स्थिति तथा भारत के विभिन्न औद्योगिक शहरों में चल रहे मजदूर आंदोलनों की चर्चा की गई।
वहीं बसंत कुमार ने कहा कि वामपंथी ताकतें ही साम्राज्यवाद और फासीवाद के खिलाफ लड़ते हुए मजदूर वर्ग को उसकी ऐतिहासिक मंजिल तक पहुंचाएंगी और शोषणविहीन, वर्गविहीन समाज की स्थापना की जाएगी।
जुलूस और जनसभा में भाकपा, भाकपा माले लिबरेशन, माकपा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, ऐटक, सीटू, किसान महासभा, यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ, कताई मिल पेंशनर्स संघ, नौजवान भारत सभा, पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बुनकर फेडरेशन, उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
जनसभा की अध्यक्षता सूर्यदेव पांडेय ने की। सभा का संचालन का. श्री राम सिंह ने किया। सभा को इम्तेयाज अहमद, अब्दुल अजीम खां, जय प्रकाश धूमकेतु, रामअवतार सिंह, बसंत कुमार, शिवाकांत मिश्रा, आशुतोष राय आदि संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed