{"_id":"69c81de237a10db387096a41","slug":"inspected-the-land-proposed-for-dubhari-police-station-and-3-police-posts-mau-news-c-295-1-mau1002-143016-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुबारी थाना व 3 पुलिस चौकियों के लिए प्रस्तावित जमीन देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुबारी थाना व 3 पुलिस चौकियों के लिए प्रस्तावित जमीन देखी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबारी। मधुबन तहसील में जल्द ही तीसरा थाना दुबारी बनकर तैयार होगा। वर्तमान में दुबारी में पुलिस चौकी संचालित है। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने शनिवार को राजस्व अधिकारियों के साथ दुबारी के टमठा मौजा में पहुंचकर प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।
तीन नई पुलिस चौकियों के लिए भी प्रस्तावित जमीन देखी गई। चकबंदी प्रक्रिया में होने के कारण बीते कई साल से दुबारी को थाना बनाने की मंशा पूरी नहीं हो पा रही थी।
भौगोलिक स्थिति और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सीधे हस्तक्षेप कर जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। वर्ष 2019 से ही क्षेत्र के विस्तारित स्वरूप को देखते हुए दुबारी पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने की मांग लगातार उठती रही है।
इसके साथ ही सिपाह इब्राहिमाबाद, दरगाह और तिनहरी में नवीन पुलिस चौकियां स्थापित करने, संवेदनशील स्थान नंदौर में पुलिस सहायता केंद्र बनाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी।
सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने मधुबन सर्किल की कमान संभालते ही दुबारी को थाना बनाने और अन्य स्थानों पर चौकी निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया था। अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि थाना और चौकियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को भूमि चिह्नित कर आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह के भीतर सभी प्रस्तावित स्थानों के लिए भूमि आवंटन कर दिया जाएगा। इस दौरान मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, आरआई और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos