{"_id":"69f4f4ee1984f7a7f5097aa4","slug":"instructions-given-to-prepare-annual-confidential-report-of-lekhpal-and-kanungo-on-negligence-in-disposal-of-revenue-cases-mau-news-c-295-1-mau1025-144799-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राजस्व वाद निस्तारण में लापरवाही पर लेखपाल और कानूनगो की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राजस्व वाद निस्तारण में लापरवाही पर लेखपाल और कानूनगो की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुरहट के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। लापरवारी पर कानूनगो एवं लेखपालों के कार्यों को आधार मानकर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार कर उन्हें तत्काल लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उप जिलाधिकारी से धारा 24 (पैमाइश), धारा 116 (कुर्रा बंटवारा) एवं धारा 34 (नामांतरण) में लंबित वादों के निस्तारण के लिए कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा लगाई जाने वाली रिपोर्ट की प्रगति की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत में राजस्व वादों से संबंधित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट लगाने की पेंडेंसी अधिक पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कानूनगो एवं लेखपालों के कार्यों को आधार मानकर उनकी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि जिन कानूनगो एवं लेखपालों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि ठीक नहीं पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनके कार्यों को ही पोस्टिंग और ट्रांसफर का आधार बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं के निस्तारण में कानूनगो एवं लेखपाल की ओर से जांच आख्या समय सीमा के भीतर नहीं लगाए जाने के कारण वादों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे पेंडेंसी बढ़ रही है।
डीएम ने ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना से ली। ग्राम पंचायत में अभी भी कुछ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न होने पर उन्होंने अगले कुछ दिनों के भीतर सभी किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending Videos