सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Keep a close eye on even small incidents: SP

छोटी-छोटी घटनाओं पर भी रखें विशेष नजर : एसपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on even small incidents: SP
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करने के साथ संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश एसपी ने दिया।
Trending Videos

एसपी ने जिले के बारह थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनाएं रखें तथा आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनशिकायतों/ आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के साथ अपराधों को रोकने हेतु पैदल गश्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने और गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा/गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही।इस मौके पर सीओ सिटी कृष राजपूत, सीओ मधुबन अंजनी पाण्डेय सहित जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed