फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Khushi secured first place, Saraswati second, and Kiran third in the essay writing competition.

Mau News: निबंध लेखन में खुशी प्रथम, सरस्वती को दूसरा और किरन को तीसरा स्थान

Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Khushi secured first place, Saraswati second, and Kiran third in the essay writing competition.
अभाविप ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं को वितरित किया गया प
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मऊ नगर ने श्री सीताराम इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला प्रमुख विशाल जायसवाल और जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खुशी ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय और किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जायसवाल ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। गुप्ता ने अभाविप को राष्ट्रहित और छात्रहित के लिए कार्य करने वाला आंदोलन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने अभाविप का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभाविप कार्यकर्ता और शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed