फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nagar Panchayat President's husband, along with nine others, assaulted a councilor at the office; FIR registered.

Mau News: कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने नौ लोगों के साथ मिलकर सभासद से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President's husband, along with nine others, assaulted a councilor at the office; FIR registered.
मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सभासद से मारपीट के बाद मधुबन थाना में सभासद के समर्थन
मधुबन नगर पंचायत के वार्ड 2 के सभासद अखिलेश राज ने नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल के पति प्रशांत मल्ल सहित नौ लोगों पर नगर पंचायत कार्यालय में कमरा बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले मुख्य आरोपी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें गाली-गलौज के मामले में सभासदों के एक दल ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित सभासद अखिलेश राज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे नगर पंचायत कार्यालय किसी काम से गया था। आरोप लगाया कि पहले से मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल के प्रतिनिधि और पति प्रशांत मल्ल तथा उसके साथी सतीश मल्ल, सोनू मल्ल, शिवम मौर्य सहित अन्य ने उसे कार्यालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद कार्यालय की लाइट बंद कर अंधेरा होने पर आरोपियों ने लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए, जिससे घटना का वीडियो फुटेज न बन सके। इस पर जब उसने विरोध किया तो उससे जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट की गई।
आरोप लगाया कि उसका गला भी दबाया गया। इस बीच वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित सभासद के समर्थन में सैकड़ों लोग थाने में एकत्रित हो गए और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश, सतीश मल्ल, सोनू मल्ल, शिवम मौर्य के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
----------------
24 घंटे पहले ऑडियो वायरल होने पर सभासदों ने की थी शिकायत
इस घटना से एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत मधुबन के कई सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ फोन पर सभासदों को भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। साक्ष्य के रूप में बातचीत का ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत किया था।
अभी पुलिस इस प्रकरण की छानबीन कर ही रही थी कि यह घटना हो गई। अब इस मामले को लेकर सभासदों में भारी आक्रोश है, वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
थाना प्रभारी मधुबन केके गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोट---
सभासद अखिलेश राज की तहरीर मिली थी। जिसमें नगर पंचायत में भष्ट्राचार का आरोप लगाया था, इस मामले को लेकर प्रशांत मल्ल रंजिश रखता था। मारपीट की घटना के बाद इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। -दिनेशदत्त मिश्रा, सीओ मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed