सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted for increase in remuneration

Mau News: पारिश्रमिक में बढ़ोतरी के लिए सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for increase in remuneration
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सेनेटरिंग करने वाले लोग और मजदूर।संवाद
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के बीच सेटरिंग कर्मियों और श्रमिकों ने अपने पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। पत्र में बताया गया कि भवन निर्माण कार्यों में सेटरिंग कर्मियों और मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन वर्तमान समय में उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। बताया कि वर्ष 2005-06 में पटरा, बांस और प्लाई जैसी निर्माण सामग्री की कीमतें काफी कम थीं।
Trending Videos

मजदूरों की मजदूरी में भी लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके बावजूद सेटरिंग कार्य का रेट अभी भी 30 से 35 रुपये प्रति स्क्वायर फीट ही चल रहा है, जिससे सेटरिंग कर्मियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समिति ने प्रस्ताव पारित करते हुए सेटरिंग कार्य का नया रेट 40 रुपये प्रति स्क्वायर फीट करने तथा बीम की माप अलग से किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed