फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nadeem Stars win by one wicket; the thrill lasted until the final over.

Mau News: एक विकेट से जीता नदीम स्टार्स, आखिरी ओवर तक चला रोमांच

Mon, 10 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nadeem Stars win by one wicket; the thrill lasted until the final over.
नगर के सहादतपुरा ​​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर रविवार को खेले गए 50-50 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में नदीम स्टार्स ने देव इलेवन को एक विकेट से हरा दिया। अंतिम क्षणों तक चले संघर्षपूर्ण मैच में नदीम स्टार्स ने 48.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 176 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए नदीम स्टार्स के अनंत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देव इलेवन की टीम 49.5 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। सत्यम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन की सर्वाधिक पारी खेली। अनिकेत ने 39, देव ने 23 और नील ने 11 रन बनाए। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 37 रन का भी योगदान रहा। नदीम स्टार्स की ओर से अनंत ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। आदित्य और आयुष ने दो-दो, जबकि अश्वनी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदीम स्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार विकेट गिरने के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी। पीयूष ने धैर्य और जुझारूपन का परिचय देते हुए 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। नदीम ने 21, अंजनेय अभीर और अनंत सिंह ने 12-12 तथा कृषव ने 10 रन बनाए। देव इलेवन की ओर से अतिरिक्त के रूप में मिले 55 रन भी मुकाबले में निर्णायक साबित हुए। नदीम स्टार्स ने 48.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 176 रन बना लिए और एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। देव इलेवन की ओर से नील ने चार और आदित्य ने तीन विकेट लिए। आदित्य कुमार और देव सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए अनंत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका अयान अहमद और आदित्य पांडे ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुंदरम दुबे ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed