{"_id":"6a34412a0bf292f56f083fa5","slug":"power-supply-disrupted-due-to-burnt-wires-electricity-substation-gheraoed-mau-news-c-295-1-mau1002-147250-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तार जलने से आपूर्ति ठप, विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तार जलने से आपूर्ति ठप, विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया
विज्ञापन
बेलौली बिजली उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलौली विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध फूलपुर गांव में पिछले छह दिनों से 50 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। समस्या से नाराज होकर गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और जले हुए तार को बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे अरविंद कुमार गुप्ता, सरोज देवी, लालसा देवी, सुधा गुप्ता, प्रमिला देवी आदि ने बताया कि गांव के शिव मंदिर के पास पहले 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। अधिक लोड के कारण यह आए दिन जल जाता था। उपभोक्ताओं की मांग पर 14 जून को 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया।
चार्ज होने के बाद 15 जून को जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लगभग 100 मीटर तक एलटी तार जल गया। तार जलने से गांव में लगातार तीन दिनों से अंधेरा है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पुरुष बगीचे में समय काट रहे हैं, जबकि घरों में महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर एलटी तार बदलकर शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।