सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Private buses are earning, roadways buses have been stopped on 5 routes due to loss.

Mau News: निजी बसें कर रहीं कमाई, घाटा दिखाकर 5 रूटों पर बंद कर दी गईं रोडवेज बसें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Private buses are earning, roadways buses have been stopped on 5 routes due to loss.
विज्ञापन
घाटा दिखाकर जिले की पांच ग्रामीण रूटों पर मऊ डिपो की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि इन्हीं रूटों पर दिनभर निजी बसें कई चक्कर लगाकर सवारियां ढोती हैं।
Trending Videos

तीन साल पहले जिन रूटों पर चार से पांच बसें चलती थीं, वहां संख्या घटाकर एक कर दी गई है। बसों को घाटा होने का कारण उनका समय निश्चित न होना भी था। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर कई बार आवाज उठाई, लेकिन चालक परिचालकों ने अपनी आदत में सुधार नहीं लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निजी बसों के चालक समयबद्ध तरीके से निकलते हैं, जिसके चलते लोगों को उनके आने जाने का समय पता रहता है। सबसे प्रमुख मार्ग मऊ से सीधा मधुबन तहसील मुख्यालय है। यहां रोज छह से सात बसें चलती हैं, लेकिन एक भी रोडवेज बस नहीं चलती है।
वर्ष 2020 से पहले इस रूट पर चार से पांच रोडवेज बस चलती थी। इसी तरह मझवारा-भीमपुरा-बेल्थरारोड मार्ग, मऊ-बरलाई-कोइरियापार-मऊ, मऊ-खालिसपुर-मऊ-गोरखपुर, कोपागंज-भातकोल-लखनऊ, मऊ-बोझी-मऊ मार्ग से भी रोडवेज सेवा बंद कर दी गई है।
मऊ डिपो में 73 बसों का बेड़ा है, इसमें 11 अनुबंधित और अन्य निगम की बसें हैं। वर्तमान में डिपो की बसों का पांच ग्रामीण रूटों पर संचालन होता है।
---------
इनसेट-
सर्वे के बाद भूल गए इस रूट को
परिवहन निगम ने 10 अक्तूबर 2023 को मऊ-अमिला-बोझी-कटिहारी मार्ग (45 किमी), मऊ-डुमरांव-कंधेरी-मुंगेसर-रणवीरपुर-बहादुरगंज-युसूफपुर मोहम्मदाबाद (55 किमी) सहित पांच मार्गों पर सर्वे किया गया था। इन दोनों के अलावा तीन पर बस चलाई गई, लेकिन ये प्रमुख मार्ग रोडवेज से अछूता रह गए। मऊ बहादुरगंज मार्ग पर दिनभर सात से अधिक बसों का संचालन होता है, जो गाजीपुर जनपद के आंतरिक हिस्से को जोड़ता है। लेकिन इस मार्ग पर परमिट न होने की बात कहकर निगम हाथ फेर लेता है।

सवारियों की संख्या कम होने से कुछ ग्रामीण रूटों पर बस संचालन रोका गया है। वहां डीजल खपत की तुलना में कमाई नहीं हो पाती थी। चालक परिचालकों द्वारा निर्धारित समय पर बस लेकर न जाने की शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो, संबंधित रूटों पर पहुंचकर समय की जांच की जाएगी। -गौतम कुमार गुप्ता, एआरएम, मऊ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article