सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Royal Challengers Vedanta beat Vedanta Titans by 105 runs

Mau News: रॉयल चैलेंजर वेदांत ने 105 रनों से वेदांत टाइटंस को हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Vedanta beat Vedanta Titans by 105 runs
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित वेदांत प्रीमियर लीग के मैच में शाट लगाता रॉयल चैलेंजर
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को वेदांत प्रीमियर लीग के तहत रॉयल चैलेंजर वेदांत और वेदांत टाइटंस के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। रॉयल चैलेंजर वेदांत ने 105 रनों से वेदांत टाइटंस को पराजित किया।
Trending Videos

मैच में रॉयल चैलेंजर वेदांत के कप्तान यश रघुवंशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाज देव (8), अन्नू भारती (18) और आर्यन प्रजापति (15) रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान यश रघुवंशी ने नाबाद 109 रन और आदित्य चौहान ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।
वेदांत टाइटंस की ओर से गेंदबाज अमृत नंदन राय ने 3 विकेट लिए, जबकि अमन और अमरीश साहनी को 1-1 विकेट मिला।
240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत टाइटंस की टीम संघर्ष करती रही, लेकिन 134 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अमरीश साहनी ने 44 रन, प्रिंस सरोज ने 14 रन, ओमजीत सिंह ने 20 रन, अमन गुप्ता ने 10 रन और अंश सिंह ने 20 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर वेदांत की ओर से अनु भारती ने 4 विकेट लिए, आयुष सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि आर्यन प्रजापति, देव सिंह, आदित्य सिंह और प्रांजल जायसवाल को 1-1 विकेट मिला।
मैच में मैन ऑफ द मैच अन्नू भारती रहे। बेस्ट बॉलर अन्नू भारती, बेस्ट बैट्समैन यश रघुवंशी और बेस्ट फील्डर अमरीश साहनी रहे। मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और फरहान रहे, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed