{"_id":"69f64153d9d853aae90ebbeb","slug":"secondary-school-students-will-be-able-to-take-online-courses-during-the-summer-holidays-mau-news-c-295-1-svns1028-144852-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गर्मी की छुट्टियों में ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गर्मी की छुट्टियों में ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां उपयोगी बनेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद और समग्र शिक्षा के संयुक्त प्रयास से 28 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। ये सभी पूरी तरह से नि:शुल्क हैं।
विभागीय स्तर से इन कोर्सों के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने हेतु जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक 1.78 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की ओर से स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।
विभाग की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन मई में पूर्ण कराया जाए, जिससे अवकाश के दिनों में विद्यार्थी इस नि:शुल्क ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकें।
अधिकारियों के अनुसार, एनसीईआरटी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए ये कोर्स छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई-कंटेंट प्रदान करेंगे। लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र स्वयं पोर्टल या इसके मोबाइल एप के माध्यम से सीधे और मुफ्त में अपना नामांकन कर सकते हैं।
इस बाबत जिला समन्वयक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की ओर से स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
Trending Videos