सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sharda Bhardwaj brought laurels to the district by winning the bronze medal in long jump.

Mau News: लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर शारदा भारद्वाज ने किया जिले के नाम रोशन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sharda Bhardwaj brought laurels to the district by winning the bronze medal in long jump.
राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता 2026 में लंबी कूद में कास्य पदक जीतने वाली शारदा भारद्वाज।
विज्ञापन
15 मार्च 2026 को भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के तत्वाधान में बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता 2026 में लंबी कूद में 20 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शारदा भारद्वाज ने जिले का नाम रोशन किया है। ऐसा करने वाली वह जिले की पहली खिलाड़ी हैं।
Trending Videos

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मऊ के सचिव पारस नाथ सिंह ने बताया कि शारदा मूल रूप से जिले के कोपागंज ब्लॉक के लाड़नपुर माफी गांव की रहने वाली हैं। वह प्रशिक्षक की देख रेख में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 4 वर्षों से अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है इसके पूर्व शारदा ने उत्तर प्रदेश राज्य कूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी।
शारदा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच, एथलेटिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा माता पिता को दिया है। शारदा को बधाई देने वालों में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कंचन तिवारी डॉ. एस सी तिवारी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संस्थापक मदन सिंह, विनोद कुमार तिवारी, जिला क्रीडा अधिकारी डीपी सिंह, कोच मनोज यादव, विश्राम पाल, ओमेन्द्र सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed