सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shops with less than 500 ration cards in urban areas will be merged, survey begins

Mau News: शहरी इलाके की 500 से कम राशनकार्ड वाली दुकानों का होगा विलय, सर्वे शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shops with less than 500 ration cards in urban areas will be merged, survey begins
विज्ञापन
जिले में कुछ कोटेदारों की दुकानदारी बंद होने वाली है। जल्द ही 500 से कम राशनकार्ड वाली सरकारी दुकानों का एक-दूसरे में विलय किया जाएगा।
Trending Videos

इस संबंध में शासन से पत्र मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसका उद्देश्य कोटेदारों की आर्थिक स्थिति सुधारना है। 500 से कम राशनकार्ड वाले कोटेदारों को मेहनत अधिक और कमीशन कम मिलता है।
जिले के शहरी क्षेत्र में 224 कोटे की दुकानें हैं, इनमें से 165 पर 500 से कम राशनकार्ड हैं। इनमें कहीं 300, कहीं 400 तो कहीं 250 कार्ड हैं।
एक क्विंटल खाद्यान्न वितरित करने पर कोटेदार को 90 रुपये कमीशन मिलता है। इसके अलावा पीओएस से खाद्यान्न वितरण करने पर अलग से कमीशन मिलता है। ऐसे में जिन कोटेदारों के पास कम राशनकार्ड वाली दुकानें हैं, उन्हें कम लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में आबादी की तुलना में क्षेत्रफल अधिक है। यदि कम राशनकार्ड के चलते दुकान को दूसरे गांव में विलय कर दिया गया, तो लाभार्थियों को तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय कर राशन लेने जाना होगा।
जबकि शहर में कम क्षेत्रफल में अधिक जनसंख्या है। इसलिए पहले शहरी इलाके की दुकानों के विलय की तैयारी की जा रही है।
---------
इनसेट -
मऊ नगर पालिका में 114 दुकानों पर 500 से कम राशनकार्ड

मऊ नगर पालिका परिषद में 157 कोटे की दुकानें हैं, जिनमें 114 पर 500 से कम राशनकार्ड हैं। अदरी नगर पंचायत में 6 दुकानों में से 4 और अमिला में 3 दुकानों में सभी पर कम राशनकार्ड हैं। चिरैयाकोट में 5 में से 3, दोहरीघाट में 3 में से एक और घोसी में 15 में से 12 दुकानों पर कम राशनकार्ड हैं। इसी तरह को कोपागंज में 12 में से 10, कुर्थीजाफरपुर में 5 में 2, मधुबन में 10 में 9, मुहम्मदाबाद गोहना में 11 में से 5 और वलीदपुर में 7 दुकानों में दो पर 500 से कम राशनकार्ड दर्ज हैं।

शासन की तरफ से 500 से कम राशनकार्ड वाली दुकानों को एक दूसरे में विलय करना है। इसका उद्देश्य मेहनत के अनुसार कोटेदारों को लाभ दिलाना है। इसके लिए पहले शहरी क्षेत्र की दुकानों की सूची तैयार की गई है।
-राघवेंद्र कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed