{"_id":"69f7902ec5ebf1ad840b7695","slug":"sold-wheat-now-waiting-for-payment-mau-news-c-295-1-mau1001-144935-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गेहूं बेच दिए, अब कर रहे भुगतान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गेहूं बेच दिए, अब कर रहे भुगतान का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।घोसी तहसील क्षेत्र के पीसीएफ (प्रांतीय सहकारी संघ) के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे गए गेहूं का भुगतान समय पर न होने से किसान काफी परेशान हैं। भुगतान लंबित होने के कारण किसानों के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने सरकारी समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं पीसीएफ केंद्रों पर बेच दिया है, लेकिन कई दिनों बाद भी उनके खातों में भुगतान नहीं पहुंचा है। इससे उन्हें घरेलू खर्च, कृषि कार्य और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। किसानों ने बताया कि बार-बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
किसान सुरेंद्र सिंह एवं प्रमोद राय ने बताया कि सरकार द्वारा समय पर भुगतान का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। पैसे के अभाव में हमें उधार लेने तक की नौबत आ गई है। किसान उमाशंकर चौहान एवं शिवबचन यादव ने कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस संबंध में खाद्य विपणन अधिकारी मऊ विनय सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया नियमित रूप से चल रही है और पीसीएफ के केंद्रों पर भुगतान में देरी तकनीकी कारणों एवं उच्च स्तर से फंड जारी न होने के कारण हो रही है। एक दो दिन बाद जैसे ही धनराशि उपलब्ध होगी, किसानों के खातों में शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा।
फिलहाल, किसान भुगतान का इंतजार कर रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सके।
-- -- -- -- -- -
किसानों की समस्याएं सुनीं
घोसी। सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ. सुजीत कुमार सिंह ने रविवार को घोसी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। जिले में किसानों के गेहूं की बोरे के अभाव में खरीद ठप है। महिला बिल के नाम पर भाजपा महिलाओं के साथ ही देश की जनता को बेवकूफ बना रही है। इस दौरान राजेंद्र पाण्डेय, राघवेंद्र यादव, सिज्जू आज़मी, अजीत कुमार सिंह डीसी,लालचंद यादव,खुर्शीद खान आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos