{"_id":"69f644ae297fd3ab430091db","slug":"special-secretary-inspected-wheat-procurement-centers-mau-news-c-295-1-svns1028-144854-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विशेष सचिव ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विशेष सचिव ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से मऊ जाते समय शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे नमामि गंगे के विशेष सचिव आईएएस डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों और विपणन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
साथ ही गेहूं खरीद की प्रगति और किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। विशेष सचिव ने साधन सहकारी समिति गालिबपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सरयां गांव निवासी किसान उमापति यादव से बातचीत कर उनकी समस्या जानी।
किसान द्वारा 30–35 क्विंटल गेहूं होने की जानकारी देने पर विशेष सचिव ने मौके पर ही गेहूं की गुणवत्ता की जांच कराते हुए खरीद प्रक्रिया शुरू कराई।
समिति पर अब तक 4915 क्विंटल गेहूं खरीद की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, पास मशीन, नमी मापक यंत्र, उपस्थिति पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
समिति सचिव कृष्ण पाल सिंह उर्फ अप्पू को निर्देशित किया कि खरीद के दौरान सभी संसाधन उपलब्ध रहें और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद वह सी-गाड़ी विपणन केंद्र पहुंचे, जहां एक भी किसान के न पहुंचने पर नाराजगी जताई।
केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि समय से खरीद प्रारंभ कर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।
निरीक्षण के दौरान जिला पीसीएफ प्रबंधक रमेश कुमार गुप्ता, जिला अपर सहकारिता अधिकारी नरेश कुमार व डिप्टी आरएमओ विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के उपरांत विशेष सचिव मऊ के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos