सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spending too much time on screens is increasing the number of eye patients

Mau News: स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से आंखों के बढ़ रहे मरीज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Spending too much time on screens is increasing the number of eye patients
जिला अस्पताल के ओपीडी में लोगाें की लगी लंबी कतार।संवाद - फोटो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत स्वंय
विज्ञापन
स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों की आंखों में परेशानी होने लगी है। संबंधित लोगों की आंखों में एलर्जी एवं सूखेपन समेत अन्य बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे करीब 150 मरीज प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में आ रहे हैं। संबंधित को चिकित्सक स्क्रीन पर कम समय बिताने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos


वर्तमान समय में हर कोई मोबाइल स्क्रीन पर व्यस्त रहते हैं तो वहीं, नौकरी करने वाले अधिकांश लोग कंप्यूटर स्क्रीन पर समय अधिक बिताते हैं। वहीं, दूसरी और माता-पिता अपनी व्यस्तता के चलते बच्चों को खेलने के लिए मोबाइल पकड़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल या कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से संबंधित की आंखों पर असर पड़ता है। लोगों की आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी, सूखेपन समेत विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं।मेडिकल कॉलेज नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लालमणी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में एलर्जी, इंफेक्शन, मोतियाबिंद, चश्मे का नंबर बढ़ने, सूखेपन समेत विभिन्न रोगों के मरीज आ रहे हैं।
जांच करवाने आने वाले मरीजों में स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के कारण आंखों में सूखापन, एलर्जी, इंफेक्शन व मोतियाबिंद आदि की बीमारी हो जाती हैं। संबंधित मरीजों की जांच कर परामर्श एवं बचाव के उपाय बताएं जा रहे हैं।

स्क्रीन पर कम से कम समय बिताएं

समय-समय पर आंखों को साफ पानी से धोते रहें

स्क्रीन पर काम करते समय बार-बार पलक झपकाते रहें

समय-समय पर विशेषज्ञ से जांच करवा दवा का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed