सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   teenager dead body Found Hanging from Fan Police Launch Investigation in mau

Mau News: कमरे का दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटक रहा था बेटा, नजारा देख चीख पड़ा पिता; मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Apr 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले के मधुबन के हसनपुर में युवक का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

teenager dead body Found Hanging from Fan Police Launch Investigation in mau
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, हसनपुर निवासी संतोष गोंड (17 वर्ष) पुत्र अवनीश गोंड बुधवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं जागा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता संतोष गोंड ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां अवनीश का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देख पिता की चीख निकल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अवनीश परिवार के दो बेटों में छोटा था और दूध बेचकर परिवार के जीविकोपार्जन में सहयोग करता था। उसकी मां की लगभग 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता संतोष गोंड घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed