सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The amount of nitrogen can be increased by the use of green manure: Dr. Vinay

हरी खाद के प्रयोग से नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं: डॉ. विनय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The amount of nitrogen can be increased by the use of green manure: Dr. Vinay
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी की ओर से बृहस्पतिवार को विकासखंड रतनपुरा के ग्राम बहरवार में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग एवं प्रबंधन पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Trending Videos

इसमें हरी खाद के प्रयोग से नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समन्वयक मृदा वैज्ञानिक पिलखी के डॉ. प्रशांत ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगामी फसलों में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम रखते हुए अधिक से अधिक कार्बनिक खादों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसान आगामी समय में अपने खेतों में हरी खाद का प्रयोग कर नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं और रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। साथ ही खेतों में अजोला, एजोस्पाइरिलम, एजोटोबैक्टर और पीएसबी कल्चर के प्रयोग पर भी बल दिया।
केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने विभिन्न फसलों में संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नैनो यूरिया पर भी चर्चा की।
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. सुमित कुमार ने किसानों को कंसोर्टियम के बारे में बताया। केंद्र के बीज वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु राय ने किसानों को बीजों के टीकाकरण (बीज शोधन) पर बल दिया। इस अवसर पर बस्ती बहरवार के 75 पुरुष किसान एवं 25 महिला किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed