{"_id":"697526482843f753b2050a0c","slug":"the-maximum-temperature-dropped-by-one-degree-clouds-settled-in-mau-news-c-295-1-mau1002-139824-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, बादलों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, बादलों ने डाला डेरा
विज्ञापन
बदला मौसम:नगर में शनिवार को मौसम बदला,छाई बदली।संवाद
विज्ञापन
एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी।
पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ती ठंड के रूप में दिखने लगा है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा था। जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री था। आद्रता 63 फीसदी रही।
पूरे दिन 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम के इस बदलाव से ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक सुबह और शाम ढलने के बाद लोग अलाव से चिपके थे। हवाओं के बीच सुबह हल्की धूप निकलने का भी लोगों ने आनंद लिया।
शनिवार को घर से निकलने वाले गर्म कपड़े पहने थे। शहर के रोडवेज और रेलवे स्टेशन सहित अनेक जगहों पर यात्री ठंड से बचाव के उपाय करते दिखे।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। आने वाले दिनों में अभी न्यूनतम पारा में और भी गिरावट आएगी
Trending Videos