फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Tiranga campaign is a medium to take the spirit of patriotism to every citizen.

Mau News: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है तिरंगा अभियान

Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Tiranga campaign is a medium to take the spirit of patriotism to every citizen.
मधुबन के दरगाह में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता। संवाद
मधुबन। हृदयपट्टी स्थित राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ने स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों में राष्ट्रीय एकता, स्वाधीनता और आत्मसम्मान के प्रतीक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता संघर्ष, त्याग, बलिदान, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


उधर, नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न संगठनों की तरफ से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को घोसी कस्बा के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल से मधुबन मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। तिरंगा यात्रा मझवारा मोड़ से आगे बढ़ते हुए मधुबन मोड़ तक पहुंची। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति के अन्य नारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगे के साथ चल रहे लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। उधर, दरगाह मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आजादी के 79वें वर्ष में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान संतोष पांडेय, हरिओम शर्मा, विकास गुप्ता, सूरजनाथ शास्त्री, प्रेमशंकर राय, प्रभात उपाध्याय, सतीश पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed