फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders are the sustainers of the entire society: Ashok Singh

व्यापारी ही सर्व समाज का पोषक : अशोक सिंह

Thu, 13 Aug 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traders are the sustainers of the entire society: Ashok Singh
नगर के रौजा ​स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबो​धित करते भाजपा नेता अशोक सि
मऊ। नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही सर्व समाज का पोषक है।
विज्ञापन

नगर में ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में विलंब से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। पिछले एक वर्ष से सिंधी काॅलोनी से लेकर सदर बाजार चौक और घास बाजार तक का व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया है। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें ‘व्यापार पत्रिका’ भेंट कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि अशोक सिंह व्यापारियों और बुनकरों का दुख-दर्द जानने स्वयं पहुंचे हैं। समस्याएं बताते हुए डॉ. गुप्त ने बताया कि ओवरब्रिज के सभी पिलर तैयार हो चुके हैं, इसके बावजूद सेतु निगम न तो सर्विस रोड का निर्माण करा रहा है और न ही प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग जान-बूझकर व्यापारियों के कारोबार और आजीविका के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बैठक में कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर फैजी, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, आनंद गुप्ता, रामकेर विश्वकर्मा, शकील इंडियन, हाजी अनवर अली, अशोक सिंह, गामा यादव, हाजी इफ्तेखार अहमद, बुद्धेश गुप्ता, नीरज, अग्निवेश, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed