{"_id":"69c81d32023c5d99dd0162ec","slug":"the-xen-of-the-electricity-corporation-could-not-provide-correct-information-regarding-the-construction-work-a-three-tier-inquiry-committee-was-formed-mau-news-c-295-1-svns1028-143039-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: निर्माण कार्य के मामले में बिजली निगम के एक्सईएन नहीं दे पाए सही जानकारी, त्रिस्तरीय जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: निर्माण कार्य के मामले में बिजली निगम के एक्सईएन नहीं दे पाए सही जानकारी, त्रिस्तरीय जांच समिति गठित
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की समीक्षा बैठक में जानकारी लेते सभा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की बैठक सभापति डॉ. रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में संचालित सरकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति का आकलन किया गया। विशेष रूप से दिसंबर 2025 तक स्वीकृत बजट, खर्च की स्थिति और विभागों को अपेक्षित धनराशि न मिलने पर उनके प्रयासों की जानकारी ली गई।
योजनाओं के लक्ष्य, उपलब्धियों और कमियों के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यकारी संस्थाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से निर्माण कार्य के संबंध में पूछताछ में सही जानकारी न देने पर सभापति ने त्रिस्तरीय समिति का गठन कर 2024-25 व 2025-26 में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में तीन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
बैठक के दौरान पुलिस विभाग में निर्माण कार्यों की समीक्षा में थाना रामपुर में चल रहा निर्माण कार्य अपूर्ण मिला। परियोजना को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक विद्यालयों में नामांकन की स्थिति की जानकारी ली गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में नामांकन में कमी आई है।
मृतक आश्रित प्रकरणों में लंबित नियुक्तियों को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट को अवैध निर्माण रोकने के लिए नक्शा स्वीकृत कर ही निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता को प्रत्येक खंड में शिकायत रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि लाइनमैन, बिजली मीटर सहित अन्य शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका निस्तारण कराया जा सके।
सभापति ने सांसद निधि एवं विधायक निधि में स्वीकृत धनराशि की जानकारी ली और शेष धनराशि के सापेक्ष संबंधित सांसद एवं विधायक से प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए।
बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक और अधीक्षण अभियंता विद्युत के अनुपस्थित पाए जाने पर सभापति ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक, श्री सर्वेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामरन, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos