सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young woman four lovers conspired to murder Shivam two arrested in mau

Mau News: युवती के चार प्रेमियों ने मिलकर की थी शिवम की हत्या, दो पकड़े गए; शराब पिलाने के बहाने बुलाया था

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मऊ जिले में शिवम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती से प्रेम संबंध होने पर शिवम की हत्या की गई थी। 

young woman four lovers conspired to murder Shivam two arrested in mau
युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में हुई शिवम सिंह (22) की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी अनमोल सिंह और अंचल राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि रणवीरपुर निवासी युवती से प्रेम संबंध होने पर शिवम की हत्या की गई थी। 
Trending Videos


युवती के चार अन्य प्रेमियों ने आठ अप्रैल की रात शराब पिलाने के बहाने शिवम को बुलाया था। शराब पिलाने के बाद डंडे से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस दो अन्य आरोपियों प्रियांशु और ब्रजलाल की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नौ अप्रैल की सुबह रणवीरपुर गांव में सड़क किनारे खेत में आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के हथौटा गांव के शिवम सिंह का शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई थी। करीब 14 घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली थी। साक्ष्य संकलन और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर रणवीरपुर की युवती से प्रेम संबंध और मोबाइल फोन पर बात करने के कारण हत्या किए जाने की बात सामने आई। 

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि रणवीरपुर गांव में शिवम सिंह की चाची का मायका था। उन्हीं के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से शिवम के प्रेम संबंध थे। इस मामले में शिवम के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर में सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह टीम के साथ गाजीपुर-मऊ बार्डर पर बहादुरगंज पहुंचे।

घेराबंदी कर रणवीरपुर निवासी अनमोल सिंह उर्फ छांगुर और अंचल राजभर को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर बांस का डंडा, बाइक, स्कूटी बरामद की। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि शिवम सिंह कंधेरी स्थित नगर पालिका परिषद के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। पकड़े गए दोनों आरोपी और अन्य युवक भी रणवीरपुर की युवती से बात करते थे। 

रणवीरपुर में शिवम की चाची का मायका होने के कारण आना-जाना था। शिवम भी उस युवती से चोरी छिपे मिलता था। यह जानकारी आरोपियों को हुई तो उन्होंने शिवम की हत्या की योजना बनाई। साजिश के तहत 08 अप्रैल की रात 8.30 बजे अलग-अलग बाइक और स्कूटी से शिवम को नदी किनारे ले गए थे और वहीं हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed