{"_id":"69f64528f1f66a6ce50e8284","slug":"traders-demand-investigation-into-smart-meter-system-mau-news-c-295-1-svns1028-144872-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर प्रणाली की जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर प्रणाली की जांच की मांग की
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर स्मार्ट मीटर को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते लोग।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने शनिवार को स्मार्ट मीटर से बढ़ती समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि अत्यधिक बिजली बिल बिना किसी स्पष्ट कारण के कई गुना बढ़ाकर आ रहे हैं। अचानक बिजली कटौती, रिचार्ज समाप्त होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी खामियों और शिकायतों के बावजूद त्वरित समाधान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण वर्ग पर बार-बार रिचार्ज करने की प्रक्रिया आर्थिक और व्यावहारिक रूप से कठिन साबित हो रही है।
अजय साहू ने कहा कि जहां पुराने मीटर के स्थान पर नया मीटर लगाया गया है, उसे त्वरित रूप से पुराना मीटर लगा दिया जाए। स्मार्ट मीटर की कमी के कारण बिल में भारी बढ़ोतरी को अगले बिल में समायोजित किया जाए।
स्मार्ट मीटर प्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गलत बिलिंग की शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए और बिना सूचना बिजली काटना बंद किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक प्रभावी और त्वरित समाधान प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जफर अहमद (जिला उपाध्यक्ष), इशरत इकबाल लारी, बृजभूषण गुप्ता, नरेंद्र सिंह, हबीबुर्रहमान, शुभम बरनवाल, अजय बरनवाल, अखिलेश बरनवाल, सोनू बरनवाल, नंद किशोर आदि शामिल थे।
Trending Videos