फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trisha brings laurels to Mau in Yogasan; qualifies for the nationals.

Mau News: योगासन में तृषा ने बढ़ाया मऊ का मान, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trisha brings laurels to Mau in Yogasan; qualifies for the nationals.
प्रतियोगिता में योग करती छात्रा तृषा यादव। स्रोत:स्वयं
मऊ। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल की कक्षा सात की छात्रा तृषा यादव ने सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। तृषा ने पारंपरिक योगासन के व्यक्तिगत वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सीबीएसई ईस्ट जोन प्रतियोगिता जुलाई में चंदौली के सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया में आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच तृषा ने अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन योग मुद्राओं का सटीक प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की निर्णायकों ने सराहना की।
विज्ञापन

तृषा के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी जताई। प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि तृषा का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तृषा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मऊ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृषा के आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था विद्यालय परिवार की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed