फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   B.Pharma student dies in accident while returning after dropping sister at her in-laws' home.

Mau News: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे बी-फार्मा छात्र की हादसे में मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
B.Pharma student dies in accident while returning after dropping sister at her in-laws' home.
मृतक पवन का फाइल फोटो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैयदवाड़ा निवासी बी-फार्मा छात्र पवन कुमार (19) की शुक्रवार शाम आजमगढ़ जिले के सठियांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बड़ी बहन को जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव स्थित ससुराल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पवन के पिता विजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह बड़ी बहन को ससुराल छोड़ने गया था। शाम करीब आठ बजे सठियांव पहुंचने पर हादसा हुआ। टक्कर लगने से पवन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पवन तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed