{"_id":"6a7783d7e724d9e75702fff9","slug":"fraudster-makes-off-with-bike-and-cash-after-pretending-to-offer-help-in-the-court-complex-fir-registered-mau-news-c-295-1-mau1002-149987-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कचहरी परिसर में मदद का झांसा देकर बाइक और नकदी ले भागा जालसाज, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कचहरी परिसर में मदद का झांसा देकर बाइक और नकदी ले भागा जालसाज, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मऊ कचहरी परिसर में मदद करने का झांसा देकर एक जालसाज युवक ने युवक से बाइक और 210 रुपये ठग लिए। आरोपी खुद को जेल में बंद पीड़ित के भाई का दोस्त बताकर उसके पास पहुंचा और 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसे बाइक समेत लेकर भाग निकला। घटना 24 जुलाई की है। एसपी कमलेश बहादुर के आदेश पर मऊ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी छोटू गोंड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई को गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी पंकज ठठेरा ने उसे फोन किया। आरोपी ने बताया कि वह जेल में बंद उसके भाई बड़ेलाल का दोस्त है और उसकी मदद करना चाहता है। इसके बाद उसने छोटू को मऊ कचहरी बुलाया।
कचहरी परिसर में मुलाकात के दौरान आरोपी ने झूठी हमदर्दी जताते हुए कहा कि उसके भाई ने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात बताई है। इसलिए वह 20 हजार रुपये का इंतजाम कर उसकी मदद करना चाहता है। उसकी बातों में आकर छोटू उसके साथ भीटी-बहादुरगंज रोड पर चला गया।
विज्ञापन
वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने छोटू से पांच मिनट रुकने को कहा और रुपये लाने के बहाने उसकी बाइक मांग ली। साथ ही आधार कार्ड से रुपये निकालने का झांसा देकर उससे 210 रुपये नकद भी ले लिए। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब आरोपी वापस नहीं लौटा तो छोटू ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।