{"_id":"6a778156e6fe6e4ba60811fa","slug":"bareilly-division-wins-junior-football-title-mau-news-c-295-1-svns1029-150014-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बरेली मंडल ने जीता जूनियर फुटबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बरेली मंडल ने जीता जूनियर फुटबॉल का खिताब
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बरेली मंडल को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
फाइनल मुकाबले में बरेली मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल में शुरुआत से ही बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर दिखाए। टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर दो गोल किए।
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के खिलाड़ी पूरे मुकाबले में वापसी की कोशिश करते रहे, लेकिन बरेली की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके। अंत में बरेली ने 2-0 से मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जमाल अर्पण और विशिष्ट अतिथि बृजेश कुशवाहा रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता बरेली मंडल और उपविजेता स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का बुके देकर और बैज लगाकर स्वागत किया। समारोह का संचालन आजमगढ़ के उपक्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव हाजी मुनव्वर अली, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अयुब अख्तर खान, प्रतियोगिता ऑब्जर्वर अजीत सिंह, जिला हॉकी संघ के सचिव संजय सिंह, विजय राय, अनिल राय, विनय जायसवाल, महमूद, इरशाद, अब्दुल्लाह आदि रहे।