{"_id":"6a778285b3fe346a95016733","slug":"what-task-is-there-in-the-world-that-is-too-difficult-mass-recitation-of-the-sundarkand-held-on-the-hospital-premises-mau-news-c-295-1-svns1029-150019-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कवन सो काज कठिन जग माहीं...चिकित्सालय परिसर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कवन सो काज कठिन जग माहीं...चिकित्सालय परिसर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
नगर के रोडवेज स्थित एक अस्पताल में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर के सहादतपुरा स्थित रोडवेज के समीप एक चिकित्सालय परिसर में संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक सदस्य चंद्रशेखर अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रभु श्री राम और श्री हनुमान जी के गुणगान का आनंद लिया।
पाठ के दौरान अजय मिश्र, आशीष सिंह, मनोज तिवारी, धनंजय वर्मा, सुनील चौबे, रिंकू मिश्रा और अजय गुप्ता ने विभिन्न स्वरों में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड के माध्यम से मनुष्यों के जीवन में संयम, दिशा और दशा को सकारात्मक बनाए रखने का संदेश दिया गया। वहीं अंत में 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी श्रद्धालुओं ने किया।
पाठ के समापन के उपरांत आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले समिति के वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर विशेष रूप से मंथन हुआ। समिति प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि इस बार का वार्षिकोत्सव पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य एवं दिव्य आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की त्रुटियों को समाप्त करते हुए इस बार अभूतपूर्व आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके बाद विधिवत महाआरती कर प्रभु को भोग लगाया गया और उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील जायसवाल, प्रमोद शर्मा, ठाकुर प्रसाद शर्मा, राजेश कुमार, अनिल शर्मा, गिरधर गुप्ता, संजय वर्मा, रामभवन शर्मा और राजेश छतेजा उपस्थित रहे।