फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asked to be dropped off near the SP office, but was taken to Bakwal Turn and beaten up.

Mau News: एसपी कार्यालय के पास उतारने को कहा, बकवल मोड़ पर ले जाकर पीटा

Sun, 09 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Asked to be dropped off near the SP office, but was taken to Bakwal Turn and beaten up.
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ पर कार सवार युवक को रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सरवन यादव, कन्हैया यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के परदहां वार्ड नंबर सात निवासी नीरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह अगस्त को लखनऊ से मऊ लौट रहे थे। वह लखनऊ से एक कार में सवार होकर आ रहे थे। कार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी सरवन यादव चला रहा था।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान देर होने की बात को लेकर नीरज और चालक सरवन यादव के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नीरज ने चालक से उन्हें मऊ में एसपी कार्यालय के पास उतारने का अनुरोध किया। आरोप है कि चालक ने उन्हें वहां नहीं उतारा और रात करीब 11:20 बजे कार को बकवल मोड़ की ओर ले गया। नीरज का आरोप है कि बकवल मोड़ पर पहुंचने से पहले ही सरवन यादव ने अपने भाई कन्हैया यादव और तीन अन्य साथियों को वहां बुला रखा था। कार रुकते ही सभी ने मिलकर नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed