फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman beaten for 2 lakh dowry, thrown out of the house with her two children.

Mau News: दो लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, दो बच्चों संग घर से निकाला

Sun, 09 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for 2 lakh dowry, thrown out of the house with her two children.
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ठकुरी पट्टी गांव में दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और दो बच्चों समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर और एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता वर्तमान में अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पवनी गांव निवासी प्रेमलता की शादी आठ फरवरी 2018 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ठकुरी पट्टी निवासी यशवंत कुमार उर्फ बवाली के साथ हुई थी। प्रेमलता ने बताया कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति यशवंत कुमार, चचिया ससुर उदयभान, जेठ हरिवंश, जेठानी गुड़िया और ननद अहिंसा उर्फ पूनम दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सभी लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस दौरान प्रेमलता ने दो बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चों के इलाज और अस्पताल का खर्च भी मायके पक्ष ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 12 जून को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। पांच जुलाई को समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया।

आरोप है कि 24 जुलाई को दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने प्रेमलता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed