फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School decked out in the colours of the Tricolour; campus resounded with patriotic songs.

Mau News: तिरंगे के रंग में रंगे स्कूल, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
School decked out in the colours of the Tricolour; campus resounded with patriotic songs.
मधुबन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में  15 अगस्त पर लेजिम डांस का अभ्यास करतीं छात्राएं।संवाद - फोटो : 1
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नृत्य, गायन और देशभक्ति से जुड़ी झांकियों का अभ्यास कर रहे हैं। शिक्षक भी बच्चों को कार्यक्रमों की तैयारी कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में मधुबन नगर पंचायत के नहर रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र और रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च का अभ्यास किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा। बच्चों ने ‘देश रंगीला’ गीत पर लेजिम नृत्य का भी अभ्यास किया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनवारुल हक, रवींद्र मौर्य, वकील सिंह, सांत्वना नीलम, नीलम सिंह, विमला पांडेय, हंसनाथ प्रजापति, सुमन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed