सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: 2127 examiners will check 4.23 lakh answer sheets

यूपी बोर्ड : 4.23 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे 2127 परीक्षक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 2127 examiners will check 4.23 lakh answer sheets
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने विषयवार परीक्षकों की तैनाती कर दिया है। 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
Trending Videos

जिले में चार लाख 23 हजार 489 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2127 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। सोमवार को मात्र 737 परीक्षकों ने ही मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज पर इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक होगा। जिले में चार लाख 23 हजार 489 उत्तरपुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इसके लिए 2127 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को ड्यूटी पर लगे परीक्षकों को अपने-अपने केंद्रों पर रिपोर्ट करना था।
अभी तक 737 परीक्षकों ने ही उपस्थिति दर्ज कराया है। 18 मार्च को परीक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, एसआईआर सहित अन्य कार्य में लगी होने के चलते पहले दिन उपस्थिति कम रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य से पूर्व परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed