सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Super Kings won the match by 7 wickets, Knight Riders were all out for 60.

Mau News: वेदांत सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीता मैच, नाइट राइडर्स 60 पर ढेर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vedanta Super Kings won the match by 7 wickets, Knight Riders were all out for 60.
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित वेदांत प्रीमियम लीग के 20-20 मैच में शाट लगाता वेदांत सु
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर वेदांत प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को वेदांत नाइट राइडर्स और वेदांत सुपर किंग्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें वेदांत सुपर किंग्स ने वेदांत नाइट राइडर्स को 60 रन पर समेटते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।
Trending Videos

मैच में वेदांत सुपर किंग्स के कप्तान आदर्श जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उसे सही साबित किया। उनके गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को मात्र 60 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अतिरिक्त के रूप में 19 रन सबसे अधिक रहे। उत्सव ने 9 रन, विपिन चौहान ने 8 रन, नीलेंद्र ने 8 रन और प्रवीण ने 9 रन बनाए।
वेदांत सुपर किंग्स की ओर से आयुष गुप्ता और अर्पित धनराज ने 4-4 विकेट लिए, जबकि शेखर सरोज और बेलाल अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
61 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी वेदांत सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती तीन विकेट बिना खाता खोले गिर गए। इसके बाद राघवेंद्र सिंह ने नाबाद 44 रन और वेदांत दुबे ने नाबाद 2 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अतिरिक्त के 18 रनों की मदद से टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाज अथर्व चतुर्वेदी को 1 विकेट मिला, जबकि 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। मैच में बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच राघवेंद्र सिंह, बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच और मैन ऑफ द मैच आयुष गुप्ता रहे।
बेस्ट फील्डर का पुरस्कार ओंकार राय को मिला, जबकि बेस्ट पुअर परफॉर्मेंस का पुरस्कार प्रखर पाठक को दिया गया। मुख्य अतिथि राजेश भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर के रूप में यश रघुवंशी और प्रिंस सिंह रहे, जबकि स्कोरिंग सुंदरम दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed