{"_id":"6a609a7dc9eddfe3410ebbe8","slug":"wanted-cattle-smuggler-with-bounty-on-his-head-arrested-following-police-encounter-in-mau-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: मऊ में पुलिस और इनामी गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: मऊ में पुलिस और इनामी गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 03:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:55 PM IST
सार
Mau News: मऊ में पुलिस और इनामी गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। इस घटना में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें गो-तस्कर घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुलिस और इनामी गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने एक शातिर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवध अधिनियम के मुकदमा अपराध संख्या 106/2026 में वांछित एवं इनामी अभियुक्त ढेला पुत्र नसीर (35 वर्ष) निवासी चेला राम का पूरा, थाना कोपागंज कटवास से इंदारा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, उसने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने संयम बरतते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोपागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मऊ एवं बलिया जनपद के विभिन्न थानों में गौवध अधिनियम समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उस पर इनाम भी घोषित था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अन्य संभावित साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।