फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leaders and Congress members staged protest by blocking road demanding resignation of Dharmendra Pradhan

Mau News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मुखर हुए सपाई, कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 05:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

मऊ जिले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाई मुखर हुए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता बुधवार को गाजीपुर तिराहा से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। 

विज्ञापन
SP leaders and Congress members staged protest by blocking road demanding resignation of Dharmendra Pradhan
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मुखर हुए सपाई 

विज्ञापन

मऊ में दिल्ली में जंतर मंतर में जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद से ही मंगलवार की शाम नौ बजे से सपा में इसको लेकर आक्रोश पनपा हुआ है। मंगलवार की देर शाम गाजीपुर तिराहा पर विरोध प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने बुधवार को गाजीपुर तिराहा से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगें रखी। साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर संविधान के उल्लंघन और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगें रखी हैं। 

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। निष्पक्ष जांच एजेंसियों को बंधुआ मजदूर बनाया गया है। चुनाव आयोग भी गुलाम की भूमिका में है। केंद्र सरकार पर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का आरोप है। चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने तक का काम किया गया है। 
विज्ञापन


छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक की घटनाओं से उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की इमारत को गलत तरीके से तोड़ने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




समाजवादी पार्टी का कहना है कि नक्शे के नियम मुख्यमंत्री आवास और जिलाधिकारी कार्यालय पर भी लागू होंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने पर हिरासत में लिया गया। इसे लोकतंत्र के लिए एक काला धब्बा बताया गया है। 

सपाइयों ने ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है। जंतर मंतर पर घायल छात्रों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई है। पेपर लीक पर कानून बनाने और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की भी मांग है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्रीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है।ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी, मयंक पांडे, सोनू राय, लीलावती कुशवाहा, रामजतन राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

सड़क जाम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चरम पर पहुंच चुकी है। छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए दिल्ली में उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जब विपक्ष के नेता इसका विरोध करने निकले, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

राजमंगल यादव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और छात्रों पर जुल्म ढाने वाले मंत्रियों को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed