फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wardavis will perform if work does not stop, warns

काम न रुकने पर वार्डवासी करेंगे प्रदर्शन, दी चेतावनी

Sat, 30 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Wardavis will perform if work does not stop, warns
अमिला नगर पंचायत अमिला के वार्ड सात के वार्डवासियों ने नगर पंचायत के विरुद्ध शनिवार को जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतदर्ज कराई।
विज्ञापन

वार्ड के धनवंती, कपूर चंद्र गुप्ता, सुमन वर्मा, श्याम वर्मा, आशीष, राजीव, नेपाल, जयमंगल आदि का आरोप है कि ईओ तथा चेयरमैन प्रतिनिधि के मनमाना रवैया के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड में नगर पंचायत द्वारा सड़क के बीच सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खुदवाया जा रहा है। वार्डवासियों के मना करने के बावजूद ठेकेदार द्वारा कार्य बंद नहीं कराया जा रहा है। जबकि शौचालय के बगल में जहां पुराना शौचालय तोड़कर हटाया गया है वहा पर्याप्त जगह है। लेकिन फिर भी नगर पंचायत बीच सड़क में काम कराया जा रहा है। वार्डवासियों ने चेताया कि शीघ्र ही काम बंद न होने पर वार्डवासी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed