सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women danced a lot in the Holi Milan of Jaiswal Samaj.

Mau News: जायसवाल समाज के होली मिलन में खूब थिरकीं महिलाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women danced a lot in the Holi Milan of Jaiswal Samaj.
नगर के पुरानी तहसील ​स्थित एक मैरेज हाल में जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अब
विज्ञापन
मऊ। जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह में महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर फिल्मी धुनों पर खूब नाचीं और थिरकीं।
Trending Videos

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामश्रय माैर्य ने कहा कि अनेकता में एकता का संदेश देती होली अनूठा पर्व है। जहां लोग बैर भाव भुलाकर गले मिलते हैं। नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में जायसवाल समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने जमकर एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाया। आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग प्रकार के क्विज प्रतियोगिताएं हुईं, इस दौरान काफी बड़ी संख्या में उपहार भी बांटे गए। वहीं कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित लोगों को प्रवेश के समय ही एकत्रित किए कूपन के आधार पर लकी ड्रॉ के माध्यम से भी पुरस्कार बांटे गए।
सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक पति पत्नी जोड़ी के रूप में क्रमशः कन्हैया-विनीता, नीरज-सुमन और पीयूष-शिवांगिनी को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से किए जाने वाले क्विज प्रतियोगिता छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां लोगों के आगमन के दौरान ही बॉक्स में कूपन इकट्ठा कर उपहार की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुपर वुमन, सुपर पेयर, सुपर डांस व अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखते हुए विजेताओं की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed