सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Work on widening and construction of Dohrighat-Madhuban road begins

Mau News: दोहरीघाट-मधुबन मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण का काम शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Work on widening and construction of Dohrighat-Madhuban road begins
दोहरीघाट–मधुबन मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते मधुबन विधायक रामविलास चौहान
विज्ञापन
61 करोड़ की लागत से 20.960 किलोमीटर लंबी मधुबन विधानसभा क्षेत्र दोहरीघाट-मधुबन मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का सोमवार को विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद शुभारंभ किया गया।
Trending Videos

मधुबन विधानसभा के विधायक रामविलास चौहान ने जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। दोहरीघाट से मधुबन को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
क्षेत्रीय लोग काफी समय से इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे।अब इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य के शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़क की कुल लंबाई 20.960 किलोमीटर है जिसकी लागत लगभग 61 करोड़ रुपये है और इसे आधुनिक मानकों के अनुसार चौड़ा और मजबूत बनाया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि दोहरीघाट-मधुबन मार्ग का निर्माण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के देवरांचल में यातायात, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। सड़क का निर्माण हो जाने के बाद इस सड़क का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
लोक निर्माण विभाग के एई शकील अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राकेश मिश्रा, आद्याशंकर मिश्रा, गुलाब चंद्रगुप्त, लालचंद सिंह पटेल, प्रदीप दुबे, रामवचन यादव, प्रेमचंद चौहान, नारद मौर्य, राधे चौहान, मखडू यादव अभिषेक कुमार दुबे आदि उपस्थित थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed