सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   6th Vipin Sirohi Memorial Cricket Tournament from 26th

Meerut News: छठा विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
6th Vipin Sirohi Memorial Cricket Tournament from 26th
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट को लेकर जानकारी देते क्रिकेट कोच अतहर अली और अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 अप्रैल से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि अपने समय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे विपिन सिरोही की याद में यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। यह जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में हो रहा है। सब जूनियर में 7 से 11 साल, जूनियर में 12 से 15 साल और सीनियर वर्ग में 16 से 19 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि विपिन सिरोही ने मेरठ के लिए कई टूर्नामेंट खेले और मेरठ का नाम रोशन किया। इसलिए उनकी याद में यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अब तक 7 से 11 साल में ऋषभ एकेडमी हंटर्स, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस, जीटीबी रॉयल्स, जीटीबी किंग्स, जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर टाइटंस, ऋषभ एकेडमी हंटर्स, जीटीबी लायंस, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स इलेवन आदि टीमों की स्वीकृति हो चुकी है। आयोजन में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के साथ ही रजनी, खुशबू, कोमल, हिमांशु, रोहित आदि का सहयोग रहेगा। हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज आदि खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार को तीन मैच और सोमवार से प्रतिदिन एक मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed