{"_id":"6a2aa7c7397407320901ab7e","slug":"a-letter-has-arrived-a-letter-has-arrived-from-khatu-and-the-heart-dances-with-joy-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1214469-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चिट्ठी आई है, खाटू से चिट्ठी आई है... पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चिट्ठी आई है, खाटू से चिट्ठी आई है... पर झूमे
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर दबथुवा के वार्षिकोत्सव में भजन संध्या का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दबथुवा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भजन गायक कार्तिक शर्मा ने अपने मधुर भजनों से श्याम बाबा का आह्वान किया। वहीं सोनी कश्यप ने चिट्ठी आई है, खाटू से चिट्ठी आई भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
वार्षिकोत्सव के मौके पर शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7 बजे खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट जागृति विहार द्वारा भजन संध्या हुई।कार्यक्रम में अनिल गोयल को सादर आमंत्रित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना हुई। ज्योति प्रज्वलन सोनी परिवार द्वारा किया गया।
इस बीच हारे के सहारे आ जा और हारा हूं बाबा मुझे तेरा भरोसा है भजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनिल गोयल ने श्री खाटू श्याम की संपूर्ण कथा का वर्णन करते हुए एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रतनलाल, उमेश वर्मा, दीपक भिवानिया, अनिल शर्मा सहित अन्य सेवादारों ने दरबार सेवा में सहयोग प्रदान किया।